भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। उपद्रवियों द्वारा किए गए बवाल के दौरान पुलिस सहित सिविलियन वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद भी जब उपद्रवियों का मन नहीं बढ़ा तो उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों को पलटना शुरू कर दिया। सबसे पहले उपद्रवियों की जद में पुलिस एक जिप्सी आई। जिसपर पहले पथराव कर उसे पलटाया गया, इसके बाद भी उपद्रवियों का बवाल जारी रहा। इसके बाद उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त किए गए सिविलियन वाहन को निशाना बनाया, उक्त वाहन को पलटने की कोशिश की गई, हालांकि उपद्रवी इसमें नाकाम रहे। इसके बाद पीछे खड़ी एक पेट्रोलिंग वैन को क्षतिग्रस्त कर उसे भी पलटा दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर फरार हुए अधिकांश प्रदर्शनकारी, दो घंटे रही अफरातफरी वहीं ऐसे कई वाहन थे जिस पर उपद्रवि...