भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिरहट्टी में एक पिता द्वारा पुत्र पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुत्र आशीष कुमार द्वारा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि पिता द्वारा एक गोली हवा में फायर की गई। जबकि दूसरी गोली मुझ पर चलाई गई। हम झुक गए तो गोली दीवार में लगी। घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुत्र ने यह भी बताया कि मेरी सौतेली मां है। पिता सौतेली मां के बात पर रहते हैं, मेरी अपनी मां बीमार है जिसका इलाज नहीं कराते हैं। पुत्र ने पिता पर जमीन बेचकर अपने भाई के बीच बांट लेने, मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। घायल आशीष का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई...