भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के पीरपैंती एवं बाराहाट फीडर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराती जा रही है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इतनी कटौती पहले नहीं होती थी। इधर कुछ दिनों से बहुत अधिक कटौती हो रही है। रविवार को भी पीरपैंती फीडर में बिजली आपूर्ति ठप रही। यही हाल बाराहाट फीडर में भी है। रविवार को तीन घंटे से आपूर्ति बिलकुल ठप रही। बिजली कर्मियों ने बताया कि पावर सब स्टेशन के यार्ड में 33 केवी लाइन में खराबी आ गई है। जिसमें कहलगांव से बिजली आपूर्ति की जाती है। कहलगांव से मिस्त्री बुलवाया गया है वे आकर ठीक करेंगे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन पर पेड़ गिरा, सैकड़ों गांवों की तीन घंटे गुल रही बिजली उधर पीरपैंती में भी 33 केवी लाइन में खराबी आ जाने से समाचार संप्रेषण तक...