भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों पर खाद्यान्न उठाव को लेकर सोमवार को लाभुकों की भीड़ लगी रही। लेकिन पॉस मशीन का सर्वर डाउन रहने के कारण खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रभावित हुआ। कई लाभुक घंटों दुकान पर इंतजार करते रहे। सर्वर की समस्या के कारण जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पॉस मशीन पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लाभुकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सर्वर लगातार डाउन रहने से सहदेई और देसरी प्रखंड में राशन वितरण कार्य पूरी तरह प्रभावित लाभुकों ने विभागीय अधिकारियों से समस्...