भागलपुर, नवम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम से भागलपुर जिले की केवल दो प्रमुख योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसका सीधा प्रसारण टाउन हॉल में किया जाएगा। पीएम के कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट को लेकर शुक्रवार को ड्राय रन किया गया। जिसमें तैनात पदाधिकारियों के काम और उनकी मौजूदगी की परीक्षा ली गई। जानकारों ने बताया कि भागलपुर की करीब आधा दर्जन परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास का नाम अंतिम समय में इस सूची से बाहर कर दिया गया है। इन योजनाओं को सूची से बाहर करने की वजह पीएम का निकट भविष्य में भागलपुर या मुंगेर का संभावित दौरा बताया गया है। बताया गया कि जनवरी-फरवरी में पीएम मोदी भागलपुर या मुंगेर आएंगे और यहीं से कोसी-सीमांचल और पूर्वी बि...