भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मनाली चौक पर पिंक बस से एक कार में हल्की सी खरोंच लगने पर कार सवार ने जमकर बवाल काटा। दरअसल, पिंक बस और कार दोनों तिलकामांझी की तरफ से ही मनाली चौक की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में पिंक बस से हल्की खरोंच कार में लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों की पहल पर कार चालक को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...