भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर। हावड़ा डिवीजन के रामपुरहाट में विकास कार्यों के कारण शनिवार को 11:30 बजे से 12:30 बजे तक का पावर ब्लॉक तय किया गया है। जिसके तहत ट्रेनों का नियमन इस प्रकार होगा। बर्दवान से चलने वाली 63581 और रामपुरहाट से चलने वाली 63582 साथ ही ट्रेन संख्या 63081 रामपुरहाट-जसीडीह ट्रेन रामपुरहाट से 12:25 बजे के बजाय 12:35 बजे रवाना होगी। इसके अलावा, 26 सितंबर को 13016 जमालपुर-हावड़ा कवि गुरु एक्सप्रेस और 12363 कोलकाता-हल्दीबाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस को रास्ते में क्रमशः 30 मिनट और 15 मिनट के लिए रोका जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...