Bhagalpur News: पार्षद पर कर्मी से बदसलूकी, सरकारी दस्तावेज फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कार्यालय परिसर में सरकारी कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर निगम के कर्मी प्रीतम कुमार ने जोगसर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत पत्र के अनुसार, घटना 4 जुलाई दोपहर की है।पीड़ित कर्मी का आरोप है कि कार्यालय परिसर में शाखा प्रभारी वशिष्ठ कुमार चौधरी और अन्य कर्मचारियों के समक्ष पार्षद रंजीत मंडल ने अचानक उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस दौरान पार्षद ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। आरोप है कि पार्षद ने कर्मी को अपने वार्ड में न घुसने की हिदायत देते हुए तीन दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.