भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम में कर्मचारियों और पार्षदों के बीच खींचतान जारी है। शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ ने कुछ पार्षद सहित सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संघ ने मेयर डॉ. बसुंधरा लाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उक्त लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संघ का आरोप है कि इसी कारण वे लोग क्षेत्र में तय किए गए कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उक्त लोगों द्वारा डरा धमकाकर कार्य रोका जाता है। ज्ञापन में कई पार्षदों के नाम का जिक्र करते हुए शिकायत की गई है। संघ का कहना है कि इन्हीं सब कारणों से निगम में कई बार हंगामे की स्थिति हुई है। कुछ लोगों पर केस भी दर्ज किया गया है। संघ ने मेयर से मांग की है कि पार्षदों एवं उनके प्रतिनिधियों को शाखा प्रभारी से सीधे संपर्क पर रो...