भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के पाठकडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद तबीयत बिगड़ने से 27 वर्षीय युवक ललन कुमार की बुधवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पत्नी ने पति को जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं उसके पिता ने शराब पीने से तबियत बिगड़ने की बात कही है। मायागंज अस्पताल में बरारी थाना पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान में मृतक की पत्नी श्वेता कुमारी ने सास-ससुर पर प्रताड़ित करने, घर से निकालने का दबाव बनाने और विवाद के दौरान अपमानित करने का आरोप लगाया है।

परिवारिक विवाद का कारण उसका कहना है कि घटना के दिन परिवार में विवाद हुआ था और सास-ससुर उसे और उसके पति को घर छोड़ने के लिए कह रहे थे। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि पति की तबीयत बिगड़ गई है। उसने आरोप लगाया कि उस...