Bhagalpur News: पानी को तरसे शाहजंगी के ग्रामीण, सड़क पर उतरने की चेतावनी
भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। पीएचईडी विभाग की घोर अनदेखी के कारण शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 6 मोहद्दीनपुर में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी न मिलने से उग्र ग्रामीणों ने टंकी संचालक और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी संचालक नियमित जलापूर्ति नहीं करते। स्थिति इतनी भयावह है कि महिला, बच्चे और बुजुर्ग दूर-दराज के चापाकलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई जगह लोग जमीन में गड्ढा खोदकर दूषित पानी भर रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। मुखिया प्रतिनिधि मो. सिराज ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग मौन है। स्थानीय निवासी मो. फिरोज और आतिफ सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.