Bhagalpur News: पांच व्यावसायिक स्थलों के विकास का टेंडर स्थगित
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत शहर के पांच प्रमुख स्थलों को व्यावसायिक परिसरों के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल टल गई है। इन व्यावसायिक स्थलों के विकास के लिए टेंडर खुलने की निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर थी, जिसे कुछ तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अब यह टेंडर 2 नवंबर को खोला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.