भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बालू टोला के पास से पुलिस ने एक युवक एकाली कुमार को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एकचारी दियारा थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग में युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...