Bhagalpur News: पांच दिवसीय झूलनोत्सव का हुआ समापन, राधा-कृष्ण को झूला पर झुलाया
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के ठाकुरबाड़ियों और मंदिरों में चल रहे पांच दिवसीय झूलनोत्सव का समापन शुक्रवार को हो गया। अंतिम दिन राधा-कृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाकर विशेष शृंगार किया गया। झूलनोत्सव को लेकर मारवाड़ी टोला लेन ठाकुरबाड़ी, चुनिहारी टोला स्थित मोहरी मंदिर, अलीगंज स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी, सूजागंज बाटागली स्थित ठाकुरबाड़ी, खलीफाबाग चौक के समीप गोपाल साह ठाकुरबाड़ी, बूढ़ानाथ रोड स्थित रंगनाथ कमला, नयाबजार जगन्नाथ मंदिर सहित दर्जनों ठाकुरबाड़ियों में राधा-कृष्ण के झूले को आकर्षक फूलों, लाइट और हरी पत्तियों से सजाया कर राधा-कृष्ण को झूला पर झुलाया गया। वहीं भगवान को झूला झुलाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के पंडित और भक्तों ने मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.