भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जेएलएनएमसीएच के इंडोर मेडिसिन विभाग में संचालित इकोकार्डियोग्राम यानी इको टेस्ट बीते मंगलवार से बंद है। मशीन में खराबी आने के कारण प्रतिदिन औसतन 15 हार्ट के मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। बदलते मौसम में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने के बीच जांच सेवा ठप होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अस्पताल में जांच नहीं होने के कारण मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें जांच के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इको जांच हृदय की कार्यप्रणाली और उसकी स्थिति का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एसकेएमसीएच में शुरू होगी कैथलैब, होगी इंजियोग्राफी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी सेंटरों में जांच कराने के लिए ...