भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बने पशु शेड की जांच करने पहुंचे कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम कुमार और पंचायत रोजगार सेवक राजेश कुमार को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को उनके सरकारी वाहन समेत बंधक बना लिया। इसके बाद इलाके में कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ग्रामीणों ने योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की। जांच के दौरान भड़का ग्रामीणों का आक्रोश यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पशु शेड की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधकयोजना की जांच के दौरान विवाद मामला वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा योजना के तहत निर्मित पशु शेड से जुड़ा है। इस संबंध में ...