Bhagalpur News: पशु क्रूरता के दो आरोपी व दो शराबी धराए
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पशु क्रूरता के दो आरोपियों और शराब के नशे में मिले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 280/26 के नामजद अभियुक्त बरारी थाना क्षेत्र के श्यामापुर निवासी मो. सरीफूल और मो. मुनीर को पशु क्रूरता के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मरंगा थाना कांड संख्या 160/26 एवं 161/26 के अप्राथमिक अभियुक्त मिल्की निवासी मो. मुसा तथा ओलिटोला, मरंगा निवासी संजीव कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.