भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक कक्ष में लगे एसी के आउटडोर का केबल चोरों ने काट लिया है। इस कारण कई दिनों से कक्ष में अधिकारी सहित अन्य आने जाने वाले लोग गर्मी से परेशान थे। शनिवार को एसी की मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। उसने जांच करने के बाद बताया कि एसी का जो केबल आउटडोर से जुड़ा होता है, वह गायब है। इस कारण एसी काम नहीं कर रहा है। परीक्षा विभाग की तरफ से संबंधित शाखाओं को इसकी सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...