भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की एक महिला ने पीरपैंती थाना में डायल 112 को सूचना दी कि मेरा पति पिस्तौल लेकर जान मारने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और उक्त महिला के पति सुनीत कुमार को गिरफ्तार कर कट्टा भी बरामद कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बराबर गाली-गलौज व मारपीट करता था। 15 जुलाई को भी जब घर में कामकाज कर रही थी तो आते ही गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पति को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...