भागलपुर, जुलाई 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बुधवार को भागलपुर आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, यातायात-व्यवस्था एवं विशेष सतर्कता एवं सुरक्षामूलक आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में पड़ोसी जिलों से मदद मांगी है। डीएम ने पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर एवं बांका के डीएम, एसएसपी एवं एसपी को पत्र लिखकर अपने जिला क्षेत्रान्तर्गत वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए उचित कार्रवाई करते हुए यातायात को नियंत्रित किए जाने की आवश्यकता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...