Bhagalpur News: पटरी पार करते प्रतिदिन पकड़े जा रहे हैं यात्री, हो रही जुर्माना वसूली
भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने वाले यात्रियों के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत प्रतिदिन दर्जनों यात्रियों को अनधिकृत रूप से ट्रैक पार करते पकड़ा जा रहा है, जिन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा रहा है। फुटओवर ब्रिज होने के बावजूद यात्री समय बचाने की जल्दीबाजी में पटरियों पर चलते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। रेलवे सुरक्षा बल लगातार अनाउंसमेंट कर और स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे सुगम और सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों से रेलवे एक्ट के तहत आर्थिक दंड वसूला जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने चेतावनी दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.