भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि।  घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव के दक्षिणी सीमांत पर बीसपुलिया के पास शुक्रवार की रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव लहूलुहान अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।मृतक की पहचान पक्कीसराय निवासी दिनेश मंडल के 35 वर्षीय पुत्र राजेश उर्फ बुधो मंडल के रूप में हुई है। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बेचन मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात  जमालपुर-हावड़ा डाउन ट्रेन के चालक ने एकचारी स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी कि एक व्यक्ति अचानक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर लेट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के सत्यापन के लिए आरपीएफ उपनिरीक्षक विजय कुमार घोघा थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ...