भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव में वार्ड संख्या 14 के सामने नदी तट से मंगलवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर घोघा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान पहचान नहीं होने पर नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: तेतरिया : अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...