भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख गुंजा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न मुद्दे उठाए। पंचायत समिति सदस्य मसदी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा छात्र-छात्राओं के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई हो रही है। पारिवारिक सूची बनाने में भी समस्या आ रही है। इस पर सीओ ने बताया कि पूर्व राजस्व कर्मचारी के स्थानांतरण के कारण विलंब हो रहा था। नए कर्मचारी ने योगदान दे दिया है और जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। नयागांव के मुखिया ने पूछा कि मापी क्यों जल्द नहीं हो पा रही है। सीओ ने बताया कि लगभग 800 लंबित मामले हैं। अंचल में केवल तीन अमीन हैं और एक दिन में अधिकतम दो मापी ही हो पाती है। अमीन की मांग जिला स्तर से की ग...