भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी ने शहर एवं आसपास के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ राजीव रंजन भी मौजूद थे। अधिकारियों ने अनादीपुर, श्यामपुर, एनटीपीसी, काजीपुरा, किला दुर्गा स्थान, राजघाट और पूरब टोला दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्...