भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट नया भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या दस में गांव में हो रहे पंचायत के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिया। बीच बचाव के लिए गये उसके माता-पिता भी घायल हो गए। घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में कराया गया। गंभीर रूप से घायल बीबी सुबेदा को चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले को लेकर बीबी सुबेदा ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि रविवार को उनका पुत्र मो. साकिब गांव में हो रहे पंचायत को सुन रहा था। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने बेवजह उनकी पिटाई करने लगा। बीच बचाव करने जब वे पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। मारपीट में उनका पति रहमान भी घायल हो गया। मारपीट के दौरान उसके बाइक को भी क...