Bhagalpur News: पंचायतों में विकास शिविर का हुआ आयोजन
भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सभी पंचायतों में रविवार को आत्मनिर्भरता और बुनियादी ढांचा थीम पर पंचायत विकास शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, स्थानीय स्तर पर विकास की आवश्यकताओं की पहचान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। संबंधित विभागों एवं कर्मियों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। मानिकपुर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास शिविर में विधायक मुरारी पासवान, बीडीओ अभिमन्यु कुमार एवं मुखिया अरविंद साह आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ara News: आत्मनिर्भर बुनियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.