भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार को बिहपुर दक्षिण सोनवर्षा एवं बभनगामा पंचायत में सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में बिहपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया नीना रानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समस्याएं सुनीं। बीडीओ अभिनव भारती, सीओ अदिति रंजन, बीपीआरओ काजल कुमारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...