भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ललमटिया थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में नसरतखानी इलाके स्थित नृसिंह ठाकुरबाड़ी के पास शुक्रवार रात एक 20 वर्षीय युवक ने पंखे के कुंडी से लटकर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार सिंह के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई सोनू कुमार ने बताया कि शाम को घर लौटने पर साजन दिखाई नहीं दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो साजन पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद दरवाजा खोला गया और उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या साजन दो भाइयों में छोटा था। वह एक निजी बैंक में काम करता था। साथ ही बीए सेमेस्टर-5 का छात्र था और हाल ही म...