भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। परबत्ती स्थित रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्यालय में बुधवार को आदर्श शिशु वाटिका का शुभारंभ किया जायेगा। वाटिका का उद्घाटन भारती शिक्षा समिति व शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डोकानियां के अलावा कई गण्यमान लोग मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...