भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: सबौर संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड की जमनी पंचायत के नीमा गांव में सड़क किनारे पांच घरों गुरुवार बुलडोजर चलाकर जगदीशपुर प्रशासन में ध्वस्त कर दिया। काफी संख्या में जगदीशपुर सीओ जिला पुलिस बल के साथ गई थी। पांचों घर के महिला, पुरुष और बच्चे बुलडोजर चलाने का विरोध करने लगे। इनका कहना था कि 80 वर्ष से अधिक समय से लोग यहा रह रहे हैं। प्रशासन ने एसडीओ कोर्ट के आदेश की बात कही। इस संबंध में जगदीशपुर के सीओ सतीश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन रास्ता से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे इसलिए पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया। भूमि रहने के लिए नहीं है इसकी जांच की जाएगी। बाईपास थाना अध्यक्ष चनबीर यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण अतिक्रमण हटा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...