भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने अंतिम चेतावनी दी है। जिले के 55 प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों ने अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। साथ ही 20 स्कूलों ने अपने नामांकित बच्चों की जानकारी भी दर्ज नहीं की है। इस कारण पोर्टल पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या शून्य दिख रही है। वहीं, बार-बार निर्देश देने के बावजूद डाटा अपडेट नहीं करने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने संबंधित विद्यालयों को पत्र प्राप्ति के साथ 24 घंटे के अंदर सभी लंबित जानकारियां अपलोड करने का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद भी जानकारी अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों का यू-डायस कोड तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदा...