भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जरूरत पड़ने पर निजी ब्लड बैंक से उपलब्ध खून को सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को चढ़ाया जाएगा। सरकारी ब्लड बैंक में संबंधित रक्त समूह उपलब्ध नहीं होने पर मरीज के परिजन किसी भी पंजीकृत ब्लड बैंक से रक्त की व्यवस्था कर सकते हैं। सरकारी अस्पताल को मरीज की जरूरत के अनुसार उस रक्त को चढ़ाने की व्यवस्था करनी होगी। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के अधीक्षक कार्यालय की ओर से कार्यालय आदेश के अनुसार, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक यह निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को इसका अनुपालन करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...