भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की कार्यशैली और प्रशासनिक ढिलाई के कारण शहर में विकास योजनाएं रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया से लेकर निर्माण शुरू होने तक में महीनों का वक्त बीत जाने के बाद भी योजनाएं धरातल पर उतरने को तरस रही हैं। हाल ही में निगम द्वारा जारी 52 योजनाओं के संवेदकों (ठेकेदारों) की सूची ने इस पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। स्थिति यह है कि चार महीने में टेंडर निकाला गया। पूरी प्रक्रिया पूरी करने के दो महीने बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाता है। इतने लंबे इंतजार के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाता। कई योजनाओं में तो वर्क ऑर्डर मिलने के बाद भी संवेदक काम शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, कुछ परियोजनाओं में संवेदकों ने शुरुआती खानापूरी कर काम को अधर म...