भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की अतिक्रमण शाखा और टाउन प्लानर की टीम ने गुरुवार को वार्ड संख्या 31 में सड़क की चौड़ाई को लेकर जांच अभियान चलाया। निगम की टीम को सूचना मिली थी कि 50 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण सिमटकर 15 से 20 फीट रह गई है। सूचना के आधार पर टीम ने अमीन के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की विधिवत मापी कराई। इस दौरान क्षेत्र स्थित नगर विधायक रोहित पांडेय के आवास के सामने वाली गली की भी जांच की गई। हालांकि, नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि जांच में वहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...