भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में वर्ष 2012 से एक ही शाखा या टेबल पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले को लेकर सशक्त स्थाई समिति ने सख्त रुख अपनाया है। समिति के सदस्यों ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर वर्ष 2012 से अब तक पदस्थापित कर्मियों की शाखावार और वर्षवार सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार स्थानांतरण व टेबल परिवर्तन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए। साथ ही, अंतिम सूची प्रकाशित करने से पूर्व प्रस्ताव को सशक्त स्थाई समिति के समक्ष रखकर विधिवत अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- निदेशक ने प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति के ट्रांसफर में पकड़ा गड़बड़ी समिति को विश्वास में लिए बिना कोई भी सूची जारी न करने का आग्र...