भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय कुलकुलिया सैतपुरा कहलगांव में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से सहायता करने के उपायों से अवगत कराना था। शिक्षकों ने बताया कि नाव दुर्घटना के प्रमुख कारणों में क्षमता से अधिक सवारी, खराब मौसम में नाव चलाना, सुरक्षा उपकरणों का अभाव, नाविक की लापरवाही और यात्रियों की असावधानी शामिल हैं। बच्चों को लाइफ जैकेट पहनने, नाव में उपलब्ध रस्सी व लाइफ रिंग जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा नाव में खड़े होकर उसे हिलाने-डुलाने से बचने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आपदा से बचाव के बारे में छा...