Bhagalpur News: नाली निर्माण के विवाद में वार्ड प्रतिनिधि से मारपीट, किया घायल
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में नाली निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में वार्ड संख्या छह के वार्ड प्रतिनिधि नीतीश कुमार (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नीतीश कुमार, अमरनाथ झा के पुत्र हैं। उनकी मां पूनम देवी वार्ड पार्षद हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायल की पत्नी ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या छह में नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान राजीव मंडल वहां पहुंचा और निर्माण कार्य रोकने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि इसके बाद राजीव मंडल ने नीतीश कुमार के साथ मारपीट की। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि राजीव मंडल उनके परिवार को लगातार डराता-धमकाता है और मारपीट करता है।
नाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.