भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की देर रात एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्रा की मां ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में खरीक प्रखंड के खैरपुर निवासी अक्षय कुमार समेत दस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले में एक आरोपी द्वारा छात्रा के पिता को वीडियो कॉल कर केस वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। छात्रा के पिता का कहना है कि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी लगातार धमकी दे रहा था और हाथ में पिस्टल लहराकर भयभीत कर रहा था। छात्रा के पिता ने मंगलवार को बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। बिहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हे...