Bhagalpur News: नाथनगर में होम्योपैथिक डॉक्टर ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बीते शनिवार देर शाम एक होम्योपैथिक डॉक्टर आशुतोष प्रसाद द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त डॉक्टर से नाबालिग बच्ची कुछ इलाज कराने के लिए उसके क्लीनिक गई थी। जहां डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। इसके बाद बच्ची बिना कोई इलाज कराए डॉक्टर का विरोध कर अपने घर भागकर पहुंची और पूरी आपबीती परिवारवालों को बतायी। घटना की जानकारी परिवारवालों को मिलते ही पीड़ित परिवार सीधे नाथनगर इंस्पेक्टर के पास पहुंचे और उक्त डॉक्टर के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी। जानकारी के मुताबिक घटना का वीडियो फुटेज होने की भी बात सामने आई है। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.