Bhagalpur News: नाथनगर थाना के सामने वाली सड़क पर बन गया है अस्थायी टोटो स्टैंड, पुलिस बेखबर
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भागलपुर स्टेशन से नाथनगर थाना चौक, चंपानगर आने की दूरी महज पांच किमी है। लेकिन एनएच-80 किनारे अस्थायी दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की समस्या से आमलोग परेशान हो गए। नाथनगर से भागलपुर स्टेशन पहुंचने की दूरी महज 10 मिनट है, लेकिन जाम की समस्या के कारण आधे से पौने घंटे लग जाते हैं। टोटो चालक जितने भी हैं वे अधिकांश नाबालिग हैं और बिना ड्राइवरी लाइसेंस के ही गाड़ी चलाते हैं। इतना ही नहीं, नाथनगर थाना के सामने वाली मुख्य सड़क में दिनभर टोटो चालक अपनी गाड़ियां खड़ी कर यात्री बिठाने के लिए जाम लगाकर मनमानी करते हैं। अनाथालय रोड पर तो अस्थायी ऑटो और टोटो स्टैंड बन गया है। अनाथालय रोड स्थित दोनों तरफ के दुकानदारों ने सड़क को ही अतिक्रमण का रखा है।
अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.