भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड चार स्थित नाथनगर के सबसे अहम चंपा नदी छठ घाट पर शुक्रवार को साफ-सफाई देखने को मिली। हिन्दुस्तान टीम जब मौके पर पहुंची तो छह सफाईकर्मी काम करते दिखे। साफ-सफाई का काम करवा रहे लिपिक रोहित हरि ने बताया कि बीते बुधवार से ही घाट पर सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि इस वर्ष जिलाधिकारी द्वारा आहूत पूजा समिति की बैठक में विशेष रूप से चंपा नदी घाट की साफ-सफाई का मुद्दा उठाया गया था। घाट पर नाथनगर की अधिकांश काली प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न होता है। यह भी पढ़ें- Motihari News: छठ घाटों की सफाई का दिया निर्देश इस वर्ष निगम प्रशासन पूजा समिति की देखरेख में घाट पर बेहतर सफाई का काम करवा रहा है। 11 नवंबर को सुभाष चौक से विसर्जन शोभाया...