भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  प्रखंड क्षेत्र के कुल नौ पंचायत समेत नगर निगम वार्ड एक और चार का निचले स्थल को बाढ़ ने पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया है। इसको लेकर नाथनगर सीओ की निगरानी में रविवार शाम से कुल छह जगहों पर सामुदायिक किचन की शुरुआत की गई है। बीते रविवार देर शाम से बाढ़ पीड़ितों को मेन्यू के हिसाब से चावल, दाल, आलू की सब्जी खाने में दिया जा रहा है। सीओ मनोहर कुमार सोमवार को महाशय ड्योढ़ी राहत शिविर में पहुंचे जहां बाढ़ पीड़ितों को डिस्पोजल पत्ता में खाना खाते देख भड़क गए और ड्यूटी पर तैनात संबंधित पदाधिकारी को बुलाकर उन्हें फटकार लगाई। सीओ ने कहा जब नया स्टील का थाली ग्लास बाढ़ पीड़ितों के खाने के लिए उपलब्ध कराया गया तो ऐसी गलती क्यों करवा रहे आप। सीओ ने शिविर प्रभारी के विरुद्ध शोकॉज क...