Bhagalpur News: नाथनगर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित फोरलेन पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप ने बाइक सवार पिता और उसके ढाई साल के बच्चे को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें दोनों पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसके विरोध में एक घंटा तक सड़क जाम किया। नाथनगर थाना प्रभारी अभय शंकर ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया गांव स्थित पचकठिया निवासी रोहित कुमार मंडल अपने ढाई साल के बेटे ऋषभ कुमार को बाइक पर घुमाने के लिए फतेहपुर फोरलेन की तरफ आए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। रोहित की सांस चल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.