भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नागपंचमी पर्व को लेकर सोमवार को अकबरनगर, श्रीरामपुर, खेरैहिया, भवनाथपुर, पैन सहित आसपास के विषहरी स्थानों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां विषहरी को दूध, लावा सहित विभिन्न प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर अहले सुबह लोगों ने स्नान कर घरों में भी दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने स्थानीय गंगा घाटों पर स्नान कर नेम-निष्ठा के साथ देवी-देवताओं का भजन-कीर्तन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भक्तिभाव से मना नागपंचमी यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर घरों व मंदिरों में हुई नाग देवता की पूजा यह भी पढ़ें- नाग पंचमी: पैकपार के ऐतिहासिक बिषहरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...