भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बीआरसी में शुक्रवार को शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा सेवकों से बीईओ ने कई जानकारी ली। सभी शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकजों के बीच नशा मुक्ति अभियान के तहत पंपलेट वितरित किए गए। नशे को दूर भगाएं, घर-घर खुशहाली लाएं, के तहत अपने पोषक क्षेत्र में नशा नहीं करने और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देने को कहा गया। बैठक के बाद शिक्षा सेवकों ने बीईओ तनु कुमारी को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...