Bhagalpur News: नशामुक्ति के लिए 425 जीविका ग्राम संगठनों ने चलाया जागरूकता अभियान
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से जीविका द्वारा जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जीविका दीदियों एवं सामुदायिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा छोड़ने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के 425 ग्राम संगठनों के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। जीविका के स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों के जरिए ग्रामीण महिलाओं तथा आम लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: महिषी में नशे के खिलाफ जागरूकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.