Bhagalpur News: नवनिर्मित भवन में पढ़ाई बंद कराने के विरोध में 2 नवंबर से आंदोलन
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में पठन-पाठन बंद करने के लिए लीगल नोटिस भेजे जाने का छात्र संगठन एसएसएआई ने कड़ा विरोध किया है। संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने मारवाड़ी पाठशाला समिति की वित्ती कमेटी के इस कदम को छात्र और शिक्षा विरोधी करार दिया। समिति द्वारा सात दिनों में पढ़ाई बंद करने की मांग के जवाब में लालू यादव ने 1 नवंबर तक इस अवैध समझौते में शामिल दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर 2 नवंबर को महाविद्यालय से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.