भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  नगर निगम वार्ड चार स्थित अनाथालय रोड स्थित गुरुकुल इंटर स्तरीय स्कूल के किनारे चार महीने के नवजात बच्चे को झोले में रखकर कोई वहां छोड़ गया। गुरुवार की सुबह साढ़े तीन बजे वहां से गुजर रहे टोटो चालक रामपुर खुर्द साहटोला निवासी नीतीश कुमार ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। वह बच्चे को अपने घर ले आया। इसी दौरान मधुसुदनपुर पुलिस को मामले की जानकारी हुईं। थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचे और बच्चे को टोटो चालक से बरामद कर थाना लाए और बाल कल्याण समिति भागलपुर को इसकी सूचना दी। समिति की टीम ने मधुसूदनपुर थाने पहुंचकर बच्चे को भागलपुर लाई। बच्चे का प्राथमिक उपचार कराकर नाथनगर के अनाथालय स्थित विशिष्ठ दत्तक ग्रहण की को-ऑर्डिनेट अनुश्री कुमारी को बच्चे की बेहतर परवरिश ...