भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 581 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता के बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी जीरोमाइल के पास स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के बाद एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने सूचना के आधार पर क्षेत्र में निगरानी शुरू की। सोमवार तड़के करीब 2:40 बजे तेतरी दुर्गा मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी की प्रक्रिया तलाशी के दौरान प्रदीप कुमार उर्फ छोटू कुमार पिता बिंदेश्वरी मोदी खरीक...